नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बैठक को डीएम ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। बैठक की तिथि व समय वुधवार को ग्यारह बजे निर्धारित की गयी थी। इसके लिए पंचायत राज विभाग से दिशा निर्देश की मांग की गयी है।
बता दें उपप्रमुख गोरेलाल चौधरी समेत दस पंस समिति सदस्यों ने प्रमुख के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के आरोप में अविश्वास प्रस्ताव लाया था। प्रस्ताव पर चर्चा व मतविभाजन की तिथि वुधवार 18 मार्च को ग्यारह बजे निर्धारित किये जाने की सूचना सदस्यों को दी गयी थी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी।
इस बीच प्रमुख संतोष कुमार ने चुनाव के छह माह पूर्व किसी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा या मतविभाजन न कराने के पंचायत राज अधिनियम का हवाला देते हुए डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से बैठक स्थगित करने का अनुरोध किया था। डीएम ने अनुरोध स्वीकार करने के साथ बैठक स्थगित कर विभाग से दिशा निर्देश की मांग की है। ऐसा होने से प्रमुख ने फिलहाल राहत की सांस ली है।
भईया जी की रिपोर्ट