नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हासापुर गांव में 27 वर्षीय अंजलि कुमारी ने गेहूं में डाले जाने वाली गोली सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता शशिकांत कुमार ने बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 22 के अप्रैल महीने में रुपौ थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव के विकास कुमार के पुत्र नीतीश कुमार से की थी। नीतीश बेंगलुरु में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
शादी के समय दहेज के रूप में 21 लाख रुपए नकद राशि मुहैया कराया था। फिर बाद में मांगे जाने पर अतिरिक्त 19 लाख रुपए नकद राशि का भुगतान किया। इस क्रम में एक पुत्री का जन्म हुआ। नीतीश को आनलाइन जुए खेलने की लत थी जिसका विरोध मृतका किया करती थी। जुए में न केवल नवादा का मकान बेच दिया बल्कि पत्नी का 35 भर स्वर्णाभूषण की भी बिक्री कर दी। विरोध होने पर पत्नी को पुत्री के साथ अपनी मां के पास धनवाद पहुंचा दिया था जहां से पांच माह पूर्व वह मायके आ गयी थी।
मोबाइल पर पत्नी को प्रताड़ित करने के बाद मृतका काफी तनाव में थी। मां के नैहर जाते ही देर रात सल्फास की गोलियां खा ली। इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के आलोक में पहुंचे नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के पिता के हवाले कर मामले की तहकीकात आरंभ कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट