-हाल बरौन एपीएचसी का, डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल
नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। ऐसी भी बात नहीं है कि चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं है! है, लेकिन वे अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं।आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना में सिविल सर्जन ने सूचना उपलब्ध करायी है उससे स्पष्ट है कि फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
मामला प्रखंड क्षेत्र के बरौन एपीएचसी से जुड़ा है। सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध कराई सूचना में कहा गया है कि उक्त एपीएचसी में चार चिकित्सक कार्यरत हैं। लेकिन हकीकत यह है कि मात्र दो चिकित्सक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं जिसमें से एक यूनानी चिकित्स्क हैं जिनकी आज के युग में कोई उपयोगिता नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों को इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सकों या फिर अन्यत्र का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट