-अधिकारियों को जायजा लेने को किया विवश
नवादा : जिले के हिसुआ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम हमीदपुर बारा में दबंगों द्वारा छात्रा को परीक्षा देने से बंचित करने व व्यक्ति विशेष के जेसीबी से घर धराशाई करने की भैया जी की खबर पर विभिन्न दलों के नेताओं ने गांव का दौरा किया।
दबंगों ने चंद्रवंशी परिवार की बेटी को परीक्षा देने से रोका और उसके बाद रात्रि में घर को जेसीबी से तोड़ दिया था। स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की , लेकिन एक भी व्यक्ति बोलने को तैयार नहीं था। सभी लोग डरे हुए थे। पीड़ित परिवार घर छोड़कर भागा हुआ है।
पहुंचे नेताओं ने नरहट थाना को सूचित किया और स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष पहुंचे। नेताओं ने प्रशासन से कहा निर्दोष फंसे नहीं और किसी भी हाल में अपराधी बचे नहीं।इस तरह की घटना को अंजाम देना बहुत बड़ा अपराध है। मौके पर हम पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, निशांत चंद्रवंशी जी, डिम्पल सिंह, तुलसी कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
भईया जी की रिपोर्ट