नवादा : स्टेट हाइवे 70 मुख्य मार्ग में परनाडाबर मोड के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक सिरदला बाजार निवासी बिजय रविदास पिता जगजीवन रविदास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना कि सूचना पर खून से लथपथ स्थिति में 112 पुलिस ने उन्हें उठाकर सिरदला पीएचसी में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सक अजय कुमार चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि क्षेत्र के कारी गिद्धि गाँव स्थित अपनी बहन के घर बिजय राम गया था। देर संध्या घर लौट रहा था इसी क्रम में करीब नौ बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसे पुलिस ने जप्त कर थाना लाया है। दुर्घटना परनाडाबर चारमुहानी के पास बतायी जाती है।
भईया जी की रिपोर्ट