नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुरहेना मुखिया ने पंसचिव पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। इस बावत अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच के साथ कार्रवाई की गुहार लगायी है। पंचायत सचिव विपिन कुमार पर ईश्वरी प्रसाद मुखिया का आरोप है कि पंचायत सचिव विपिन कुमार पदस्थापित। पंचायत के कार्यों में बिल्कुल रुचि नहीं लेते हैं। ग्राम पंचायत कार्यालय में उनकी उपस्थिति प्रतिदिन होनी है।
ग्राम पंचायत कार्यालय कई महीना पर एक बार आते हैं। पंचायत कार्यालय नहीं आने से पंचायत का कार्य बिल्कुल अवरुद्ध है यहां का विकास बिल्कुल नगण्य है। इतना ही नहीं पंचायत सचिव पंचायत का 29000 गबन कर लिए हैं। उन्होंने यह राशि पंचायत कार्यालय के लिए फोटोकॉपी एवं अन्य उपस्कर खरीदने हेतु लिया था जिससे आज तक पंचायत कार्यालय में कोई भी उपस्कर नहीं लगाया गया है एवं राशि का गबन कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत मुरहेना में एक करोड़ से अधिक की राशि अभी जमा है। राशि पंचायत सचिव के सहयोग के बिना खर्च नहीं किया जा सकता। पंचायत सचिव को हटाने से संबंधित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी , जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रखंड जा चुका है।
भईया जी की रिपोर्ट