नवादा : ज्यों ज्यों रमजान माह समाप्त होने को आ रहा है जिले में अफ्तार पार्टी में तेजी आने लगी है। इस कड़ी में अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के हुड़राही ब्लेस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सैय्यद मसीहउद्दीन की सदारत में अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदनारायण चौधरी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि अफ्तार का उद्देश्य खाना खिलाना बल्कि कौमी एकता का पैगाम देना है। यह सनातन का चंद्रारण व्रत जैसा है। फर्क सिर्फ यह कि चन्द्रायण व्रत में चन्द्रोदय के बाद पहले दिन सिर्फ एक ग्रास तथा अगले दिन दो से बढ़कर चौदह ग्रास फिर प्रतिदिन एक ग्रास घटना है। जबकि इस्लाम में पहले हल्का फिर इच्छा भर और सूर्योदय के पूर्व हल्का खाने का प्रावधान है।
ऐसे में एक दूसरे को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपसी साम्प्रदायिक सद्भाव बनाने रखने का यह सुगम तरीका अफ्तार है जिसमें सभी धर्म के लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। मौके पर जिले के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रविकांत उर्फ अजय सिंह, तीर्थदत्ता राय, प्रिंस तमन्ना ,मंजूर आलम समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट