नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के कई दिन बाद घायल महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया जाता है कि 18 फरवरी 2026 की सुबह गांव की शीला देवी (45 वर्ष) अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थीं।
इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे और परिवार की एक लड़की के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद से महिला का इलाज चल रहा था, लेकिन कई दिन बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट