नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बांधी पंचायत स्थित कुशाहन सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के कुल चालीस बच्चों के बिच पोषक का वितरण किया गया। इस दौरान सीडीपीओ सीता कुजूर ने जीविका प्रभारी प्रबंधक पंकज कुमार ने अन्य सहयोगियों के साथ सभी नन्हें नन्हें बच्चों को पोषक पहनाकर उन्हें रोज केंद्र पर आकर शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया।
जीविका प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 198 संचालित आगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के ड्रेस की सिलाई जीविका दीदी द्वारा कि जा रही है। जैसे जैसे सिलाई कि गई ड्रेस कार्यालय को प्राप्त होगी वैसे वैसे सीडीपीओ कार्यालय को भेजकर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बिच इसी तरह अभिभावकों के समक्ष वितरण कराया जायगा। मौके पर कोड नम्बर 119 की सेविका प्रेमशीला देवी सहायिका सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट