नवादा : जिले की बेटी रानी कुमारी ने देश की सबसे कठिन व्यावसायिक परीक्षाओं में से एक कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। रानी मूल रूप से नगर के शिवनगर (आइटीआइ के पास) की रहनेवाली हैं। उनके पिता दिलीप साव भगत सिंह चौक के पास एक छोटा सा व्यवसाय करते हैं, जबकि मां रेखा देवी गृहिणी हैं।
उनकी शुरुआती पढ़ाई नवादा से हुई है। उन्होंने मैट्रिक नवादा सेंट्रल स्कूल से और इंटरमीडिएट केएलएस कॉलेज से पास किया। इंटर के बाद रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के साथ ही उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी बनने के अपने लक्ष्य पर काम करना शुरू कर दिया था।
भईया जी की रिपोर्ट