नवादा : जिले के सिरदला विद्युत विभाग के जेई मो नसरुद्दीन अंसारी ने बिजली चोरी रोकने व सरकारी राजस्व कि चोरी पर विराम लगाने को ले क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान् चला रहे हैं।
कनीय अभियंता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सोनारी गांव के महेन्द्र प्रसाद यादव पर 7937, कामेश्वर प्रसाद 13278, रमेशर प्रसाद 31539, जवाहर प्रसाद यादव 9517 रुपया जुर्माना एवं रजौंध बीघा पर गांव निवासी नरेंद्र प्रसाद यादव के विरुद्ध 28126, एवं नवाडीह विष्णु गढ़ निवासी तुलसी प्रसास यादव के विरुद्ध 20163 रुपया का जुर्माना लगाते हुए परणाडवर थाना में एफ आई आर दर्ज करवाया गया है। छापेमारी दल में राजेश कुमार, नरेश कुमार, विक्रम कुमार, सुनील राजबंशी आदि कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।
भईया जी की रिपोर्ट