By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को ले डीएम ने किया गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों साथ बैठक

Swatva
Last updated: March 13, 2026 11:56 am
By Swatva 79 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक बनाना था। बैठक के दौरान विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। माधुरी श्री भारत गैस एजेंसी के संचालक श्री कौशलेन्द्र कुमार ने सभी भारत गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें।

- Advertisement -

गैस वितरण बुकिंग एवं रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने के पश्चात ही किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें तथा 25 दिनों के बाद ही पुनः बुकिंग करें। राजश्री एचपीसीएल गैस एजेंसी के संचालक श्री राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि सभी डिस्ट्रीब्यूटरों के पास एचपीसीएल गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद तथा शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिनों के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।

सुपर गैस एजेंसी (इंडेन) के संचालक श्री प्रवीण कुमार ने जानकारी दी कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार 25 दिनों के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें तथा सभी उपभोक्ताओं को उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है तथा निर्धारित मूल्य पर ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि बुकिंग के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि की वसूली नहीं की जाए।इसके अतिरिक्त गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए तथा गैस वितरण से संबंधित सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों की सतत निगरानी की जाएगी तथा अवैध वसूली,जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा सहित जिले के सभी गैस एजेंसियों के वितरक उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, एलपीजी गैस, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

PM किसान, किश्त, 22वीं, बिहार, 73 लाख, किसान
बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार…PM किसान की 22वीं किश्त आज होगी जारी
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
आंगनबाड़ी केंद्र में दो मासूमों से दरिंदगी का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
बिहारी समाज
एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
बिहारी समाज
एसडीओ गरिमा लोहिया ने घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दिया भरोसा, वाणिज्यिक उपयोग पर रोक हेतु छापेमारी के निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

PM किसान, किश्त, 22वीं, बिहार, 73 लाख, किसान
बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार…PM किसान की 22वीं किश्त आज होगी जारी
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
आंगनबाड़ी केंद्र में दो मासूमों से दरिंदगी का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
बिहारी समाज
एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
बिहारी समाज
एसडीओ गरिमा लोहिया ने घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दिया भरोसा, वाणिज्यिक उपयोग पर रोक हेतु छापेमारी के निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
PM किसान, किश्त, 22वीं, बिहार, 73 लाख, किसान
बिहारी समाज

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार…PM किसान की 22वीं किश्त आज होगी जारी

बिहार समेत देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

By Amit Dubey

आंगनबाड़ी केंद्र में दो मासूमों से दरिंदगी का प्रयास, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

नवादा : जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने…

By Swatva

एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

नवादा : संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय में दिव्यांगजन हेतु एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन…

By Swatva
बिहारी समाज

एसडीओ गरिमा लोहिया ने घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दिया भरोसा, वाणिज्यिक उपयोग पर रोक हेतु छापेमारी के निर्देश

बाढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा लोहिया ने घरेलू रसोई गैस की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?