सिरदला (नवादा) : बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सिरदला बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) मोहम्मद नसरुद्दीन अंसारी ने मानव बल के सहयोग से फतेहपुर गाँव (राजन पंचायत) में सघन छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। छापेमारी के दौरान कुल 10 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। विभाग ने साऊथ बिहार विद्युत विभाग की विभिन्न धाराओं के तहत इन पर जुर्माना लगाते हुए सिरदला थाना में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।
दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सिरदला बिजली विभाग के जेई मो नसरुद्दीन अंसारी ने मानव बल के सहयोग से क्षेत्र में सघन छापेमारी की। इस दौरान राजन पंचायत की फतेहपुर गांव में भागीरथ रावत के विरुद्ध 22919 रुपया, शिवबालक रावत पर 10783, सतेंद्र रावत पर12680, सुरेश रावत पर 14975, पंकज कुमार सिंह पर 75134 रुपया, बबलू कुमार सिंह पर 19848 रुपया, मंजू देवी योगेंद्र रावत पर 14975 रुपया, ओमकार सिंह पर 17569 रुपया, जानकी देवी जन्मजय सिंह पर 15274 रुपया एवं उगनता देवी बिमल रावत पर 15274 रुपया का साऊथ बिहार विधुत विभाग के विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना लगते हुए सिरदला थाना में एफ आई आर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में एफ आई दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट