नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल पंचायत स्थित बनिया बीघा गांव में गुरुवार की सुबह 45 वर्षीय अनुज कुमार का शव बधार में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महावीर महतो के पुत्र बताए जाते हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात वे गेहूं के खेत में पटवन करने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह परिजन खोजबीन करते हुए खेत पहुंचे, जहां फसल टूटी हुई और खून के धब्बे दिखाई दिए।
निशान के सहारे आगे बढ़ने पर बधार में उनका शव मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना पर नरहट पुलिस, रजौली डीएसपी गुलशन कुमार व एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट