नवादा : जिले में रोड पार कर रहे 54 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमीपुर गांव का है। मृतक की पहचान अमीपुर गांव निवासी गोरेलाल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक भोजन कर दूसरे घर में सोने जा रहा था।
इस क्रम में पथ पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन आनन फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट