नवादा : जिले की साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बलवापर गांव में छापामारी कर साईबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइबर बदमाश की पहचान कुन्दन कुमार उम्र-24 वर्ष पिता माहो प्रसाद ग्राम बलवापर थाना नारदीगंज जिला नवादा के रूप में किया गया।
बताया जाता है की गिरफ्तार अभियुक्त चालू खाता खोलकर साईबर अपराधियों को उपलब्ध करा कमीशन प्राप्त करता था। उस बैंक खाते पर ऑनलाईन EMI भुगतान करने के नाम पर साईबर ठगी का काम किया जाता था जिसके आलोक में आर्थिक अपराध इकाई पटना से प्राप्त रिर्पोट एवं आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई की गई।
भईया जी की रिपोर्ट