By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जापान के टीवी स्टार, गायक और शेफ क्यों पहुंचे नवादा के पिरौटा गांव!

Swatva
Last updated: March 11, 2026 2:25 pm
By Swatva 58 Views
Share
5 Min Read
SHARE

-अधिवक्ता रंजन कुमार के ग्रामीण पर्यटन प्रयासों का परिणाम

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र का पिरौटा गांव इस बार होली के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गया। जापान की टीवी स्टार कायो वाकाटाबे, गायक ताकेरु और मशहूर शेफ असामी यहां पहुंचे और कुछ दिन गांव में रहकर ग्रामीण जीवन, भारतीय संस्कृति और होली के रंगों को करीब से महसूस किया। विदेशी मेहमानों के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल रहा और ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। होली के दौरान जापानी मेहमानों ने गांव के लोगों के साथ रंग-गुलाल खेला, पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया और ग्रामीण जीवन की सादगी को नजदीक से देखा।

Contents
-अधिवक्ता रंजन कुमार के ग्रामीण पर्यटन प्रयासों का परिणामजापानी पर्यटकों को प्रभावित कर गई गांव की संस्‍कृत‍िजिला मुख्यालय से 21 किमी दूर है पिरौटा गांव
- Advertisement -

जापानी पर्यटकों को प्रभावित कर गई गांव की संस्‍कृत‍ि

खेत-खलिहान, पोखर, आहर और कुओं के बीच बसे इस गांव का प्राकृतिक वातावरण उन्हें खासा प्रभावित कर गया। गांव के लोगों के साथ उन्होंने सांस्कृतिक बातचीत की और भारतीय परंपराओं को समझने की कोशिश की। दरअसल, पिरौटा गांव का सूर्य मंदिर और इसके आसपास का प्राकृतिक परिवेश अब धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाता जा रहा है। गांव के ही अधिवक्ता रंजन कुमार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पिरौटा को रूरल टूरिज्म गांव के रूप में विकसित करने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी थी।

तब मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कृषि और पर्यटन विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। कोविड-19 के कारण इस योजना की गति कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई, लेकिन रंजन कुमार ने अपने प्रयास जारी रखे। उन्होंने भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम), ग्वालियर से रूरल टूरिज्म का अध्ययन किया है और उसी आधार पर अपने गांव में इस मॉडल को लागू करने की पहल कर रहे हैं। उनका उद्देश्य पिरौटा को स्वच्छता, प्राकृतिक सौंदर्य और ग्रामीण जीवनशैली के लिए देश-विदेश में पहचान दिलाना है।

इसी पहल के तहत वे समय-समय पर जापान से पर्यटकों को गांव लाते हैं, ताकि विदेशी मेहमान भारतीय ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक जीवन पद्धति को करीब से देख सकें। हाल ही में गांव पहुंचे जापानी पर्यटकों ने यहां के पोखर, आहर, कुएं और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों की सराहना करते हुए कहा कि यही गांव की असली पहचान हैं और इन्हें प्राकृतिक रूप में संरक्षित रखना जरूरी है।

- Advertisement -

जापानी मेहमानों ने सूर्य मंदिर के पास स्थित तालाब को प्राकृतिक वर्षा जल संचयन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उनका कहना था कि यदि कम लागत में यहां वाकिंग ट्रैक, स्ट्रीट लाइट, पुस्तकालय और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था कर दी जाए तो यह स्थान ग्रामीण पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन सकता है। गांव का विशाल बरगद का पेड़ भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन सकता है। जापानी पर्यटकों ने सुझाव दिया कि गांव के बांस क्षेत्र को जापान के प्रसिद्ध अरश्यामा बांस वन (क्योटो) की तर्ज पर विकसित किया जाए।

इससे न केवल गांव की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। ग्रामीणों सुनील कुमार, मनोज कुमार, उपेन्द्र सिंह, अविनाश कुमार आदि का कहना है कि पहली बार उनके गांव में विदेशी मेहमानों ने होली मनाई। इससे उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के सामने दिखाने का मौका मिला। गांव के लोग विदेशी मेहमानों को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

- Advertisement -

जिला मुख्यालय से 21 किमी दूर है पिरौटा गांव

पिरौटा गांव जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर अकबरपुर प्रखंड के पांती पंचायत में स्थित है। नवादा से एनएच-20 होकर फतेहपुर मोड़ तक पहुंचने के बाद गोविंदपुर-अकबरपुर सड़क मार्ग पर करीब चार किलोमीटर अंदर यह गांव पड़ता है। यहां का सूर्य मंदिर, मंदिर के पास स्थित पोखर और विशाल बरगद का पेड़ प्रमुख आकर्षण हैं। गांव के लोगों की आजीविका मुख्य रूप से खेती और पशुपालन पर आधारित है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

इच्छामृत्यु, इजाजत, सुप्रीम कोर्ट,हरिश, 13 साल, कौमा
भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, 13 साल से कौमा में है हरिश
देश-विदेश स्वास्थ्य
पटना, LPG, किल्लत, अफरातफरी, गैस एजेंसी, भारी भीड़, मंत्री, जमाखोर, चेतावनी, बिहार
बिहार में LPG किल्लत से अफरातफरी, एजेंसियों पर भारी भीड़..मंत्री ने जमाखोरों को चेताया
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
चार्जशीट, अरुण यादव, पूर्व विधायक, RJD, संदेश, लालू, मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध बालू
लालू के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दाखिल
देश-विदेश अपराध बिहारी समाज राजनीति
युवक लापता, परिजन परेशान
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

इच्छामृत्यु, इजाजत, सुप्रीम कोर्ट,हरिश, 13 साल, कौमा
भारत में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, 13 साल से कौमा में है हरिश
देश-विदेश स्वास्थ्य
पटना, LPG, किल्लत, अफरातफरी, गैस एजेंसी, भारी भीड़, मंत्री, जमाखोर, चेतावनी, बिहार
बिहार में LPG किल्लत से अफरातफरी, एजेंसियों पर भारी भीड़..मंत्री ने जमाखोरों को चेताया
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
चार्जशीट, अरुण यादव, पूर्व विधायक, RJD, संदेश, लालू, मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध बालू
लालू के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दाखिल
देश-विदेश अपराध बिहारी समाज राजनीति
युवक लापता, परिजन परेशान
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना, LPG, किल्लत, अफरातफरी, गैस एजेंसी, भारी भीड़, मंत्री, जमाखोर, चेतावनी, बिहार
बिहारी समाज

बिहार में LPG किल्लत से अफरातफरी, एजेंसियों पर भारी भीड़..मंत्री ने जमाखोरों को चेताया

ईरान युद्ध का असर अब भारत के साथ ही बिहार में भी…

By Amit Dubey
चार्जशीट, अरुण यादव, पूर्व विधायक, RJD, संदेश, लालू, मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध बालू
देश-विदेश

लालू के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दाखिल

ईडी ने अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग पर जोर

नवादा : कृषि रोड मैप के तहत् सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाइजेशन…

By Swatva

राष्ट्रीय लोक अदालत में माप एवं तौल वादों के अधिक से अधिक निष्पादन को ले बैठक

नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?