नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडावर थानाध्यक्ष पवन कुमार के स्थानांतरण के महज तीन दिन भी नहीं हुआ कि क्षेत्र में अपराधिक घटनाएँ बढ़ने लगी है। बताया जाता है कि दो युवकों ने मिलकर दीनदहाड़े एक अपाची मोटरसाइकल को घर के दरवाजे पर से चोरी कर चम्पत हो गया। पीड़ित मोटरसाइकल स्वामी सांढ़ गाँव के बताया कि वाइक नम्बर बी आर 27 आर/6428 अपाची वाइक कि अज्ञात चोरो ने चोरी कर चम्पत हो गया।
वाइक घर के समीप दरवाजे पर लगी थी। घटना की सूचना थाना में देकर बरामदगी की गुहार लगायी हैं। एस आई संतोष कुमार सुमन ने बताया कि वाइक चोरी कि घटना सी सी टीवी कैमरा में कैद हो गया है। आवेदन के आलोक में अनुसंधान कर जल्द ही चोरी गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया जायगा।
भईया जी की रिपोर्ट