नवादा : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कबला गांव के कुरसिया आहर के पास मछली पकड़ने के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। बताया जाता है कि कबला गांव के बधार स्थित आहर में मछली मारने का काम किया जा रहा था। इस क्रम में पास के गांव के कृष्णा चौरसिया के 30 वर्षीय पुत्र जितू चौरसिया मछली पकड़ने आहर में घुस गया। गांव वालों को यह नागवार गुजरा तथा कुछ युवक उस पर टूट पड़ा तथा गला दबाकर दिन दहाड़े हत्या कर दी। युवक की मृत देख वहां से शव छोड़ सभी फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के धर पकड़ के लिए छापामारी आरंभ की। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया तो दोनों गांवों के बीच तनाव की संभावना के मद्देनजर पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। घटना चर्चा का विषय बना हुआ है तो बुद्धिजीवियों ने घटना की तीव्र भत्सर्ना करते हुए हत्याकांड में संलिप्त लोगों की अविलंब गिरफ्तार की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट