नवादा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा श्री आशुतोष कुमार झा तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट बालिका इंटर विद्यालय, नवादा, राजेन्द्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय, नवादा, नवादा विधि महाविद्यालय, नवादा, तटवासी समाज न्यास, नवादा, वृहद आश्रय गृह, नवादा तथा बाल कल्याण समिति, नवादा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री चन्द्रशेखर सिंह, श्री उमेश्वर प्रसाद सिंह एवं मो० साजिद अयुब खान द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों के विषय में महिलाओं एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जिले में खेल, शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में पीएलवी श्री रामाजुन कुमार एवं श्री मनीष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।मौके पर नवादा विधि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, राजेन्द्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय, नवादा की प्राध्यापिका डॉ० वसुन्धरा कुमारी, तटवासी समाज न्यास, नवादा की कल्याणी सहित प्रोजेक्ट बालिका इंटर विद्यालय, नवादा के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अन्य महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
भईया जी की रिपोर्ट