नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के पुंथर पंचायत की तारोपुर ओर दरगाही बिगहा गांव के बीच झड़प हो गयी। तारोपुर के राजवंशी समाज के लोगों ने दरगाही विगहा के पासवान समाज के घर में घुसकर मारपीट किया जिसमें कई लोगों जख्मी हो गये। अभी तक झगड़े के कारणों की स्पष्ट जानकारी प्रप्त नहीं हुई है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
बता दें पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के मीश्रीचक गांव में यादव व राजवंशी समाज के लोगों में संघर्ष हुआ था। इस प्रकार आये दिन नरहट प्रखंड क्षेत्र में जातिय संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि से बुद्धिजीवियों के चिंता बीच चिंता बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर हिसुआ के गुरुचक गांव में जाति पूछकर किये गये जानलेवा हमले में अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगा है।
भईया जी की रिपोर्ट