नवादा : डीएम रवि प्रकाश ने चापाकल मरम्मति दल को सभी 14 प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल जिले के सभी 14 प्रखंडों में सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान का कार्य करेगा। आने वाले ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। जहां भी सार्वजनिक चापाकलों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी होगी, मरम्मति दल द्वारा उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नवादा के कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 06324-210036 है,जिस पर पेयजल से संबंधित शिकायत समय पूर्वाहन 08:00 से अपराहन 06:00 तक दर्ज करायी जा सकती है।
सार्वजनिक चापाकल मरम्मती के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर करें कॉल
प्रखंड नवादा, नरहट, हिसुआ एवं नारदीगंज
सहायक अभियंता ओम प्रकाश कुमार (मो0- 9823612766)
प्रखंड नवादा कनीय अभियंता विजेता कुमारी (मो0- 6200298561)
प्रखंड नरहट के कनीय अभियंता श्रीमती कुन्ती कुमारी (मो0- 6201207731)
प्रखंड हिसुआ के कनीय अभियंता दिनेश कुमार (मो0- 840946703)
प्रखंड नारदीगंज के कनीय अभियंता सुनील कुमार (मो0- 6200085749)
प्रखंड वारिसलीगंज, काशीचक, कौआकोल एवं पकरीबरावां
सहायक अभियंता सत्य प्रकाश (मो0- 8544428652)
वारिसलीगंज के कनीय अभियंता श्री राजकुमार पासवान (मो0- 9905902933)
काशीचक के कनीय अभियंता कुमार अश्विनी आनंद (मो0- 9546867320)
कौआकोल के कनीय अभियंता प्रिया सोनी (मो0- 8544428711)
पकरीबरावां के कनीय अभियंता अश्विनी आनंद (मो0- 9546867320)
प्रखंड गोविंदपुर, रोह एवं अकबरपुर के
सहायक अभियंता पिन्स कुमार (मो0- 8544428654)
गोविंदपुर के कनीय अभियंता संजीत कुमार सक्सेना (मो0- 7004058855)
रोह के कनीय अभियंता मो0 दिलसाद (मो0- 7217853507)
अकबरपुर के कनीय अभियंता संजीत कुमार सक्सेना (मो0- 7004058855)
प्रखंड मेसकौर, सिरदला एवं रजौली के
सहायक अभियंता अजय कुमार सिंहा (मो0- 8544428653)
मेसकौर के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार (मो0- 7050878891)
सिरदला के कनीय अभियंता श्री सोनु कुमार (मो0- 6206449981)
रजौली के कनीय अभियंता सतेन्द्र कुमार (मो0- 8229071151)
भईया जी की रिपोर्ट