– कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात
नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बेली शरीफ मोहल्ले में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के एक एक लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ हुलास कुमार समेत नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह पुलिस जवानों के साथ पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले शांत कराया।
नगर में जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही स्वाट टीम की तैनाती की गयी है। नगर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वरीय अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुहल्ले में पुलिस बल कैंप कर रहा है। स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट