नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र के बंसीचक गांव में होली के दिन जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मांगों यादव के 32 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है। घटना दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद का परिणाम है।
मृतक के भाई ललित यादव ने बताया कि महिलाओं के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हुई। मृतक मामले को शांत कर घर में सो रहा था। अचानक चचेरे भाई मनोज यादव घर में घुसकर सुप्तावस्था में ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत गयी। बताया कि वर्ष 2025 से जमीन विवाद चल रहा है।
मामले का समाधान अबतक नहीं हो सका है। ऐसे में आये दिन मारपीट की घटनाएं आम हो गयी है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट