नवादा : जिले की उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आलोक में छापामारी कर गैस टैंकर से लाये जा रहे 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस क्रम में दोनों टैंकरों को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विभाग को गुप्त सूचना मिली कि दो यु.पी. नं. के गैस टैंकर के केबिन में विदेशी शराब गया रोड से नवादा लाया जा रहा है।
सूचना पर श्री न्यूटन, अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में उत्पाद टीम ने महुली पेट्रोल पंप, हिसुआ के समीप नाकेबंदी कर गैस टैंकर निबंधन सं. UP70FT8821 की तलाशी लेने पर केबिन से राॅयल स्टैग डिलक्स व्हीस्की 750 ml का 12 कार्टन, 375 ml का 1 कार्टून, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बियर 500 ml का 8 कार्टून, कुल 360 बोतल, कुल मात्रा 217 लीटर बरामद कर चालक सह तस्कर प्रमोद कुमार यादव पिता- अर्जुन प्रसाद यादव ग्राम एकतीया, थाना – थाली को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी ठिकाने पर दूसरे गैस टैंकर निबंधन सं. UP70FT8920 के केबिन से किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बियर 500 ml का 8 कार्टून, राॅयल स्टैग प्रीमियम डीलक्स व्हीस्की 750 ml का 11 कार्टून, 375 ml का 4 कार्टून, मैजिक मोमेंट 750 ml का 1 कार्टून, 8 PM व्हीस्की 750 ml का 6 बोतल, कुल बोतल- 438, कुल मात्रा 244.500 लीटर बरामद कर चालक सह तस्कर अनुज यादव पिता- प्रदीप यादव, ग्राम- बाला बिगहा, थाना- अकबरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में चालकों ने बताया कि वे लोग वाराणसी गैस डिपो में टैंकर खाली कर शराब लेकर नवादा आ रहे थे जिसे ददौर, नवादा में डिलीवरी देना था।अभियान में सहयोग श्रीमति सुमन भारती, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध और मद्यनिषेध सिपाही मो. इरफान अंसारी और सुश्री लवली सिंह, गया जी ग्रुप सेन्टर से प्रतिनियुक्त सिपाहीगण, गृह रक्षक श्री सागर कुमार एवं सैप बल के द्वारा किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट