नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों के साथ जानलेवा ट्रीटमेंट करने से महिला रोगी के परिजन भड़क गए। पहले तो रोगी के परिजन को लगा कि यह कोई स्वास्थ्य कर्मी है जो रोगी को सूई लगा रहा है परंतु उसके द्वारा कुछ ऐसी हरकत किया जिससे शक हो गया। उन्होंने पूछा कि यहां कोई कंपाउंडर या एएनएम नहीं है जो महिला रोगी को इंजेक्शन लगा सके?
रोगी निर्मला पाण्डेय पति शक्तिधर पांडेय मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी हिसुआ के परिजन चिकित्सक को खोजने लगे। जब रोगी के परिजनों ने चिकित्सक से बात करना शुरू किया तो महिला डॉक्टर भड़क गई। नाराज होकर बोली कि आप रोगी को ठीक कराने आए हैं कि बहस करने? गार्ड को भी इंजेक्शन लगाने आता है आपको जो करना है कर लीजिए? आपको सरकारी अस्पताल में आने की क्या जरूरत थी जब आप बहुत ज्यादा जानकारी रखते हैं तो आप प्राइवेट अस्पताल में जाइए।
डॉक्टर के इस बर्ताव को देखकर रोगी तथा उनके परिजन हतप्रभ रह गए। महिला चिकित्सक अपना नाम बताने से इंकार कर गई। रोगी के परिजनों ने तुरंत सिविल नवादा को मोबाईल लगाया। कई बार प्रयास करने के बावजूद सीएस ने फोन नहीं उठाया। महिला चिकित्सक ने बताया कि आपको जहां जाना है आप जाईए। पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया गया जिसे रात्रि में ही सीएस नवादा को व्हाट्सएप पर भेज दिया गया परंतु लंबे समय के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।
जब पढ़े लिखे फैमिली के साथ ऐसा बर्ताव हो सकता है तब गरीब व अनपढ़ परिजनों के साथ तो बड़ी घटना से कोई इन्कार नही सकता है । हिसुआ में चिकित्सकों को क्षेत्रीय लोगों का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए यहां का चिकित्सा व्यवस्था पूरा चौपट है तथा रोगियों के साथ चिकित्सक दुर्व्यवहार करते हैं जो कई बार सुर्खी में रहा है। रोगी के परिजनों ने इसे गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। घटना सोमवार की संध्या की बतायी जाती है।
भईया जी की रिपोर्ट