नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के गयाजी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार गया से हिसुआ की ओर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक दूर जा गिरी और चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव निवासी होरिल चौहान के पुत्र गया चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल का इलाज जारी है।
भईया जी की रिपोर्ट