नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ दीपेश कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यरत पदाधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों ने होली पर्व के अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगा होली की अग्रिम बधाई दी। अंचल अधिकारी भोला जी ने बताया कि होली मिलन समारोह के अवसर पर सभी को एकजुट होने का मौका मिला है। राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण कुछ हदतक फीका रहा।
बावजूद होली हिन्दुओं का पवित्र त्योहार है सभी लोग शांति सौहार्द तरीके से रंगो का त्योहार मनाएं। बीपी आर ओ परुषोत्तम चौधरी व बीडीओ दीपेश कुमार ने पुराने होली गीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शत्रुघ्न कुमार, समन्वयक सुरेंद्र पाल, बीटीएम नितिन कुमार के साथ मीडिया अनिल प्रसाद,संजय कुमार सक्सेना, पपू कुमार् , राहुल चौधरी, रामजियावन ठाकुर, संजय कुमार,लखनरायण गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, आदि मुखिया व कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट