नवादा : जिले की हसुआ नगर परिषद क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में हिसुआ पुलिस और प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर हाई-पावर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिससे अब पूरा शहर सुरक्षा के अभेद्य घेरे में आ गया है।
थाना अध्यक्ष ने दी चेतावनी:- “अब अपराधी बच नहीं पाएंगे”
थानाध्यक्ष ने नगर परिषद के सभी माननीय सदस्यों के साथ बैठक कर इस नई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि शहर की हर गतिविधि पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान करना और उन पर त्वरित कार्रवाई करना अब बेहद आसान होगा। उन्होंने अपराधियों को अपनी आदत बदल अन्य कार्य कर जिवीकोपार्जन करने की सलाह दी है।
भईया जी की रिपोर्ट