नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया बेलदारी स्थित एसबीएफ ईंट चिमनी भट्टा पर काम के दौरान ईंट धंस जाने से बड़ा हादसा हो गया। दर्दनाक घटना में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
मृतका की पहचान 28 वर्षीय सविता देवी (जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। वहीं घायल शिबजतन का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भईया जी की रिपोर्ट