नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के मठगुलनी में शिक्षक बन गये भूमाफिया? इनकी काली करतूतों को सुन आप भी कह उठेंगे वाह भाई वाह आपने तो कमाल कर दिया। जी हां! यहां हम बात कर रहे हैं पकरीबरावां के शिक्षक सह गैस एजेंसी संचालक विद्यानंद का। कहने को तो वे प्राथमिक विद्यालय गुलनी बेलदरिया में शिक्षक हैं लेकिन हकीकत में भूमाफिया हैं।
मठगुलनी के आसपास श्मशान भूमि से लेकर गरीबों की भूमि का फर्जी कागजात बनवाकर भूमि का घोटाला कर रहे हैं। आश्चर्य यह कि गरीबों द्वारा भूमि हस्तांतरण नहीं करने व रास्ता की मांग को ले गरीबों पर ज़ुल्म ढाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस बात मठगुलनी आर्य समाज प्रधान जयप्रकाश आर्य ने समाहर्ता से मामले की स्थल जांच कर अतिक्रमित श्मशान भूमि को मुक्त कराने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट