नवादा : जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैलायी जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक एसपी अभिनव धीमान ने स्पष्ट किया है कि ये खबरें पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत है। एसपी अभिनव धीमान ने पुष्टि की है कि जिले में बच्चा चोरी करने वाला कोई भी गिरोह सक्रिय नहीं है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अफवाहों के कारण बेगुनाह लोगों के साथ मारपीट (मॉब लिंचिंग) करना एक गंभीर अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभिनव धीमान ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले असत्यापित वीडियो और संदेशों पर भरोसा न करें तथा पुलिस को सूचना दें।
भईया जी की रिपोर्ट