नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने चंडीपुर गांव के मजार के पास गुप्त सूचना के आलोक में छापामारी कर छिपाकर रखे गए 140 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इस बावत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गश्त पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंडीपुर मजार के पास कूड़े के ढेर में अवैध शराब बिक्रेता द्वारा भारी मात्रा में बोरे में छिपाकर महुआ शराब रखा गया है।
सूचना सत्यापन के बाद की गयी त्वरित छापामारी में उक्त स्थान से बोरे में छिपाकर रखा गया 140 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इस बावत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट