नवादा : मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार ने की। बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को संतुलित करने के लिए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।
उन्होंने आह्वान किया कि मिशन परिवार विकास को जन-जन तक पहुंचाने में स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका एवं अन्य विभाग सक्रिय सहयोग करें, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। बैठक में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के प्रचार-प्रसार, योग्य दंपत्तियों की पहचान, काउंसिलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया गया। साथ ही क्षेत्र में कार्यरत आशा एवं एएनएम के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
मौके पर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि भूषण कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक हशीबुर रहमान, प्रखंड लेखा प्रबंधक मोहन कुमार, बीसीएम रेणुका कुमारी, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक कुश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राहुल रंजन, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट