नवादा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में आगामी होली पर्व 2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में होली-2026 पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए व्यापक तैयारियों एवं समन्वयात्मक प्रयासों पर चर्चा की। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सजग है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, नवादा/कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा/अंचल अधिकारी, नवादा सदर/सभी थानाध्यक्ष, सदर अनुमंडल, नवादा एवं सभी सम्मानित शांति समिति सदस्य उपस्थित थे। प्रतिभागियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप मनाने की प्रतिबद्धता जताई।
भईया जी की रिपोर्ट