नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित श्वेता क्लीनिक परिसर में दवा विक्रेता संघ की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में संघ की मजबूती, सदस्यों के बीच आपसी समन्वय तथा दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी सदस्यों को नियमों का पालन करते हुए व्यवसाय करना चाहिए तथा किसी भी समस्या की स्थिति में सामूहिक रूप से समाधान का प्रयास करना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ को और सक्रिय बनाया जाएगा।
बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, शिव कुमार पाल, मिथलेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट