– पांच वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ पायेंगे मुखिया
नवादा : बिहार राज्य पंचायत राज विभाग ने जिले के अकबरपुर प्रखंड वकसंडा पंचायत मुखिया विनोद कुमार को पदमुक्त कर दिया है। इससे संबंधित पत्र आयुक्त सह लोकप्रहरी समेत तमाम अधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी है। इसके साथ ही पदमुक्त किये गये मुखिया को पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी गयी है।
पंचायत राज के आदेश 2 प/ वि-17-39/2024के पत्रांक 3724 पं राज दिनांक 26/02/26 के अनुसार मुखिया ने 8,34,700 की राशि की निकासी अवैध रूप से कर ली थी। विभिन्न श्रोतों से करायी गयी जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद लोकप्रहरी की अदालत ने दोषी पाए जाने के बाद पदमुक्त किये जाने की अनुसंशा पंचायत राज विभाग से की थी। विभाग ने मुखिया को अपना पक्ष रखने का मौका दिया लेकिन उनके जबाव से विभाग संतुष्ट नहीं हुआ तथा अंततः पदमुक्त करने का आदेश निर्गत किया।
जानकारी पदमुक्त किये गये मुखिया समेत तमाम अधिकारियों को दी गयी है। इसके साथ ही अब मेसकौर प्रखंड प्रमुख की बारी है। मुखिया को पदमुक्त किये जाने की सूचना मिलते ही पंचायतवासी एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न में डूबे हैं। अब उप मुखिया के शपथ ग्रहण की तैयारियां आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट