नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरा गांव के निकट एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 35 साल के झारखंड के युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल उरांव के रूप में हुई, जो मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के निवासी थे। बताया जाता है कि मृतक ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। सुबह ट्रैक्टर चालू कर रहा था।
हैंड ब्रेक लगा नहीं रहने के कारण अचानक ट्रैक्टर चालू हो गया तथा पिछला चक्का के नीचे आने से मौत हो गयी। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप उरांव ने बताया कि इलाज के लिए आनन फानन में सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री छोड़ गया है। सूचना के आलोक में पहुंचे नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट