नवादा : बिहार सरकार द्वारा बिहार विधानसभा में डीजे के कारण बढ़ रही ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए डीजे बंद कराने की घोषणा का असर दिखाई देने लगा है। जिले में डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। पहली कार्रवाई रजौली पुलिस द्वारा की गयी है। नेशनल हाईवे 20 पर डीजे लेकर जा रहे वाहन को जब्त किया गया है। संचालक पर 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इसके साथ ही अनुज्ञप्ति की मांग की गयी है। संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। रजौली पुलिस द्वारा कार्रवाई आरंभ किये जाने व जब्ती के साथ भारी भरकम जुर्माना लगाये जाने से डीजे संचालकों में हड़कंप मचा है। पुलिस की कार्रवाई से आम लोगों खासकर दिल के मरीजों में खुशी देखी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट