नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में वादों के निष्पादन हेतु प्रचार-प्रसार के संबंध में न्यायमंडल के वरीय अधिवक्तागण के साथ बैठक की गई, जिसके लिए व्यवहार न्यायालय में 3950 वादों को चिन्हित किया गया।
1992 पक्षकारों को नोटिस तामिला के लिए सर्व किया गया, जिसमें एमएसीटी वादों की सं० 96, मैट्रिमोनियल का 12, क्रिमिनल वाद 3433, जी०ओ० वादों में माइनिंग का 106, वन वाद 134, माप-तौल 82, श्रम वाद 23, धारा 138 एन.आई. एक्ट का 54, सिविल वाद का 10, टेलीफोन वाद का 251 तथा बैंक का 43999 मामला चिन्हित किया गया है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के प्रकोष्ठ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायमंडल के निम्नलिखित वरीय अधिवक्तागण उपस्थित हुए। के०के० चौधरी, अधिवक्ता, निरंजन कुमार सिंह, अधिवक्ता, नवीन कुमार, अधिवक्ता, अखिलेश नारायण, अधिवक्ता, संजय प्रियदर्शी।
सचिव महोदय ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से आवश्यक विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा सभी वरीय अधिवक्तागण से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन में सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्गत नोटिसों के तामिला कराने हेतु नोटिसों को लगातार थाना के माध्यम से भेजा जा रहा है। सचिव ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय वादों का अधिक से अधिक निपटारा करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पूर्व की जा रही हैं।
भईया जी की रिपोर्ट