नवादा : जिले के कौआकोल थाना परिसर में रमजान एवं होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके व हर्षोल्लास वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पर्व और त्योहार आपसी सद्भाव एवं प्रेम का प्रतीक होता है न कि समाज में हुड़दंग मचाने के लिए।
हमें चाहिए कि कोई भी त्योहार चाहे वह किसी भी समुदाय और सम्प्रदाय का हो उसे आपसी गले शिकवे को मिटाकर मनाना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दरम्यान हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं। पुलिस प्रशासन वैसे तत्वों के साथ पूरी कड़ाई व सख्ती से निपटेगी। पुलिस प्रशासन की वैसे लोगों पर पैनी निगाह रहेगी,जो शांति भंग करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पर्व के दरम्यान शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्ती जारी रहेगी। बैठक के दौरान अधिकारियों में मौजूद लोगों से इलाके में विधि व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा किया तथा संवेदनशील इलाकों में व्यापक प्रशासनिक इंतजाम करने की बात कही। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा,उपाध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा, रालोमो नेता विनय कुशवाहा, नवल पासवान, बिनोद यादव,चन्द्रिका प्रसाद,गोपाल रजक, रघुनन्दन महतो आदि मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट