नवादा : बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई, हिसुआ द्वारा वार्षिक कैलेंडर 2026 का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम हिसुआ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित हुआ, जहाँ शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड सचिव सनोज कुमार ने किया। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अवकाश तालिका, डायरी और बुके भेंट कर सम्मानित किया और विधिवत रूप से कैलेंडर का लोकार्पण कराया।
समारोह में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, प्रखंड सचिव सनोज कुमार, राज्य स्तरीय सदस्य नंद किशोर प्रसाद एवं अश्विनी कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक अशोक कुमार और अनिरूद्ध कुमार सहित संघ के कई अन्य सदस्य भी शामिल हुए। संघ द्वारा जारी कैलेंडर में वर्ष 2026 के लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित अवकाशों की स्पष्ट जानकारी दी गई है, जिससे शिक्षकों को अपने शैक्षणिक कार्यों की योजना बनाने में सुविधा होगी।
भईया जी की रिपोर्ट