नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में वादों के निष्पादन हेतु प्रचार-प्रसार के संबंध में सभी दैनिक समाचार पत्रों के ब्यूरो चीफ के साथ बैठक की गई।
जिसके लिए व्यवहार न्यायालय में 3950 वादों को चिन्हित किया गया है तथा 1849 पक्षकारों को नोटिस तामिला के लिए सर्व किया गया है। जिसमें एम.ए.सी.टी. वादों की संख्या 96, मैट्रिमोनियल 12, क्रिमिनल वाद 3433, जी.ओ. वादों में माइनिंग 106, वन वाद 134, माप-तौल 82, श्रम वाद 23, धारा 138 एन.आई. एक्ट के 54, सिविल वाद 10, टेलीफोन वाद 251 तथा बैंक के 43999 मामले चिन्हित किए गए हैं।
(2)आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर तैयारी जोरों पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों यथा वन विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के पदाधिकारीगण एवं सभी दैनिक समाचार पत्रों के ब्यूरो चीफ उपस्थित हुए।
सचिव महोदय ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर हैं, जिसके लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से आवश्यक विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा जिले के विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्गत नोटिसों के तामिला कराने हेतु नोटिसों को थाना के माध्यम से भेजा जा रहा है।
बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर तथा दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ से भी आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि इस बार सुलहनीय वादों का अधिक से अधिक निपटारा किया जा सकेगा। इसके लिए व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारियों द्वारा पीठ लिपिक एवं कार्यालय लिपिक को पक्षकारों पर नोटिस निर्गत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
(3)मध्यस्थता के प्रचार-प्रसार हेतु बैठक कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में 90 दिवसीय “Mediation 2.0 – For the Nation” अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर एवं दैनिक भास्कर, नवादा के ब्यूरो चीफ उपस्थित हुए।
बैठक में सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि 90 दिवसीय Mediation 2.0 – For the Nation अभियान की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य आम लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से सरल एवं सुलभ समाधान उपलब्ध कराना है। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि यह अभियान न्यायालय की जटिल प्रक्रिया के स्थान पर संवाद एवं सहमति से समाधान को प्राथमिकता देता है, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा संभव हो सके। इसमें पक्षकार ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं हाइब्रिड मोड में उपस्थित होकर आपसी संवाद के माध्यम से मामलों का निपटारा करा सकते हैं।
मामलों की सुनवाई मध्यस्थता के माध्यम से की जाएगी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान उन मामलों को कवर करता है, जिनमें समझौते की संभावना अधिक होती है। इसमें परिवार वाद, क्लेम वाद, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, सुलहनीय आपराधिक मुकदमे, बंटवारा वाद, मकान मालिक व किरायेदार विवाद, भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों का निपटारा मध्यस्थता के सहयोग से किया जाएगा। सचिव महोदय ने बताया कि मामलों की पहचान कर पक्षकारों को सूचना देकर मामलों को मध्यस्थ के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जहाँ मध्यस्थ अधिवक्ता पक्षकारों से संवाद स्थापित कर मामलों का निपटारा कराएंगे।
भईया जी की रिपोर्ट