नवादा : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने की, जिसमें एएनएम, जीएनएम, सीएचओ एवं आशा फैसलिटेटर सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का फोकस हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं के फॉलोअप पर रहा, जो मातृ मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सक्रिय सहभागिता वाले प्रमुख सदस्य
पिरामल प्रतिनिधि मंतोष कुमार,समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री मति ज्योति सिन्हा,स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक संजय कुमार, परिवार नियोजन कार्यकर्ता मंटू कुमार, डब्लू एच् ओ प्रतिनिधि विष्णु कान्त पाण्डेय तथा डाटा ऑपरेटर सुनील कुमार ने विचार-विमर्श में योगदान दिया। डॉ. ओम प्रकाश ने बैठक की शुरुआत में कहा एचआरपी महिलाओं का फॉलोअप हमारी प्राथमिकता है। कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक में मुख्य चर्चा एवं निर्णय
एएनसी एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप सेवाओं की समीक्षा में पाया गया कि उच्च जोखिम वाली महिलाओं का 50 प्रतिशत फॉलोअप सुनिश्चित है, लेकिन शेष पर विशेष निगरानी जरूरी। प्रत्येक एएनएम को साप्ताहिक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया। डिजिटल स्वास्थ्य डिवाइस
एमआईडीएच के खराब होने से डाटा संग्रह प्रभावित हो रहा है। तत्काल मरम्मत हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया ताकि इसकी मरम्मती का काम हो सके। सभी सदस्यों को बोला गया कि आप लोग अगले बैठक मे आपलोग अपना अपना एमआईडीएच डिवाइस जो कार्यरत नहीं है उसे लेकर आएंगे।
आयरन सुक्रोज इंजेक्शन देना करें सुनिश्चित
एनीमिया रोकथाम के लिए इंजेक्शन का उपयोग करने के लिए सभी डॉ एवं एएनएम को बोला गया कि 9 ग्राम से कम वाले सभी गर्भवती महिलाओ को आयरन सुकरोज का इंजेक्शन देना सुनिश्चित करें ताकि प्रसव के समय परेशानी से बचा जा सके, साथ ही स्टॉक चेक कर रिफिल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
परिवार नियोजन पखवाड़ा
23 फ़रवरी से 5 मार्च तक दम्पति संपर्क पखवाड़ा 6 मार्च से 20 मार्च तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए सभी फसलिटेटर को निर्देश दिया गया कि एक फसलिटेटर को 2 पुरुष नसबंदी, प्रत्येक आशा को दो महिला बंध्याकरण, दो ppiucd, दो iucd, दो अंतरा, 20 माला N, 20 छाया तथा 50 निरोध का लक्ष्य दिया गया। आगामी पखवाड़े के लिए जागरूकता रैली, कैंप का आयोजन किया जाना है जिसकी जानकारी सभी को दी गयी। बैठक के अंत में डॉ. ओम प्रकाश ने सभी को बधाई दी तथा कहा, “हमारा संकल्प है- स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु।”
भईया जी की रिपोर्ट