नवादा : जिले के सिरदला अंचल क्षेत्र के तिलैया नदी गांव बलुआतरी के दबंगों द्वारा नदी किनारे लगे हरे वृक्षों की जमकर कुटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा अधिकारियों को सूचना दिये जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से बृक्षों की कटाई करने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय जानकारों के अनुसार बलुआतरी गांव के पंकज कुमार पिता हरिहर प्रसाद, गोरे उर्फ कौशल पिता यदुनंदन प्रसाद, विरेन्द्र पिता स्व सुरेन्द्र प्रसाद, संदीप कुमार उर्फ टाइगर पिता जगदीश प्रसाद व परवील कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद द्वारा हरे वृक्षों की कटाई कर बिक्री की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि सूचना के आलोक में अधिकारियों द्वारा कुछ लकड़ियों को जब्त किया गया लेकिन अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा रही है। ऐसे में लकड़ी माफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
वैसे लकड़ी कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बावजूद प्रशासन या वन विभाग द्वारा कार्रवाई आरंभ न करना लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने समाहर्ता से मामले की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
भईया जी की रिपोर्ट