नवादा : बिहार ग्रामीण बैंक नवादा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत जिले के नरहट प्रखंड शेखपुरा शाखा द्वारा शेखपुरा ग्राम में वित्तीय जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वितीय साक्षरता के लिए जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रबंधक संजय कुमार चौधरी, अधिकारी कुमारी अनुराधा एवं एफएलसी नवादा मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जीविका दीदियों की भागीदारी अत्यंत सक्रिय रही, जिन्हें आर्थिक स्वावलंबन के गुर सिखाए गए। डिजिटल लेन-देन के बढ़ते महत्व के साथ-साथ ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने और सुरक्षित बैंकिंग अपनाने के तरीकों पर जागरूक किया गया।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा विमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति विमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी साझा की गई। पशुपालन एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी वित्तीय सुविधाओं और बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला गया। ग्रामीणों और जीविका समूह की दीदियों की उत्साहजनक सहभागिता के साथ शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भईया जी की रिपोर्ट