नवादा : बिहार एवं झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मॉडर्न शैक्षिक संस्थान, नवादा द्वारा संचालित मॉडर्न इंगलिश स्कूल, कुंती नगर में शिक्षकों की बहाली के लिए जांच परीक्षा 2026-27 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा में विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जांच परीक्षा में बिहार एवं झारखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए 468 शिक्षक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ज्ञात हो कि मॉडर्न संस्थान के द्वारा जांच परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है जिसके द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति होती है। मॉडर्न शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष व मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने बताया कि योग्य एवं कुशल शिक्षकों के चयन के उद्देश्य से लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विषयों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छे विद्यालय को ऐसे शिक्षकों की आवश्यकता होती है जो न केवल विषय विशेषज्ञ हों, बल्कि धैर्यवान, सहानुभूतिपूर्ण और छात्रों के प्रति समर्पित हों। आदर्श शिक्षकों को छात्रों की अद्वितीय प्रतिभा को पहचानने, वास्तविक जीवन के उदाहरणों से समझाने, समावेशी माहौल बनाने और तकनीकी रूप से उन्नत रहने में सक्षम होना चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास (शैक्षणिक, सामाजिक, भावनात्मक और शारीरिक) में शिक्षक की भूमिका एक मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरणास्रोत के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वे न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ाने, सही दिशा निर्देश देने और रचनात्मकता को प्रोत्साहित कर बच्चों के भविष्य को आकार देते हैं। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त किया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षक विद्यालय से जुड़ेंगे, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। परीक्षा नियंत्रक सुजय कुमार ने बताया कि एक अच्छा शिक्षक वही है जो विद्यार्थियों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करे।
उन्होंने परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। परीक्षा के सफल संचालन में धर्मवीर सिंहा, मणिकांत मिश्रा,राकेश रोशन, धर्म प्रकाश, राहुल कुमार ,आशुतोष रंजन, दीपक प्रुस्टि ,रोशन मिश्रा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, विष्णुकांत तिवारी, सुजय कुमार, समीर सौरभ, लकी कुमारी हनी कुमारी, विस्मिता साहू, प्राची, प्रतिभा, दिव्या, दिनेश कुमार झा, विपुल कुमार, मुकेश कुमार, चंद्रदीप प्रसाद, इंद्रजीत कुमार मिश्रा, धीरज कुमार,अंजना दीक्षित, शबाना,वंदना कुमारी, स्वीटी कुमारी, कुमारी स्वीटी ,सुशील कुमार, आशीष कुमार के साथ-साथ सभी विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।
भईया जी की रिपोर्ट