नवादा : जिले के सदर प्रखंड भाजपा नवादा पश्चिमी मंडल सदस्यता अभियान कार्यशाला बैठक मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार उर्फ गरीबन मेहता की अध्यक्षता में ग्राम भगवानपुर में संपन्न हुआ। मंडल में दस हजार भाजपा सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी प्रताप रंजन जी, जिला सदस्यता सह प्रभारी अशोक चौहान जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामबृक्ष जी, मंडल सदस्यता प्रभारी महेंद्र लाल जी, सह प्रभारी नवीन जी, प्रिया जी, संजय जी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह बीजेपी नेता उमेश प्रसाद जी, अजय जी एवम अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट