-थाने में बैठकर कर रहा दलाली
नवादा : जिले में अपराध व अपराधियों को पुलिस द्वारा संरक्षण दिये जाने की कहानियां जंग जाहिर है। यही कारण है कि बालू, दारु, कोयला व अवैध गिट्टी ढुलाई पर रोक नहीं लग पा रहा है। वैसे खनन विभाग अपनी ओर से कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज करा रही है लेकिन गिरफ्तार करेगा कौन? कुछ इसी प्रकार की स्थिति रजौली पुलिस की है। खनन विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये पन्द्रह माह व्यतीत होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं हो पा रही है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी थाने में बैठकर पुलिस के लिए दलाली कर रहा है। फिर गिरफ्तार करेगा कौन? मामला गिट्टी के अवैध भंडारण से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर अनुमंडल कार्यालय के पास साक्ष्य के साथ बार बार खबरें आने के बाद विवश होकर खनन निरीक्षक अपूर्व सिंह ने छापामारी की थी। तब एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर की ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। इस क्रम में रजौली थाना कांड संख्या 41/25 दर्ज कराया गया था।
दर्ज प्राथमिकी में सुमन यादव पिता रामस्वरूप यादव ग्राम चौथा समेत कई को नामजद आरोपी बनाया गया था। प्राथमिकी के पन्द्रह माह व्यतीत होने के बावजूद अबतक गिरफ्तारी नहीं किये जाने से पुलिस की नियत व निती पर प्रश्न चिन्ह लगने लगा है। सूत्रों का मानना है कि आरोपी प्रतिदिन थाने में बैठकर दलाली का काम कर रहा है। जब पुलिस को नाजायज राशि वसूली में सहयोग कर रहा है तो गिरफ्तारी करेगा कौन?
भईया जी की रिपोर्ट