नवादा : जिला मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड खेल भवन हरिश्चंद्र स्टेडियम में विश्व चिंतन दिवस/ विश्व स्काउट दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विश्व स्काउट संस्था के संस्थापक रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी वेडन पावेल के जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले चिंतन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा के द्वारा की गई। लॉर्ड वेडन पॉवेल के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर जिला राम अक़वाल शर्मा द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मंच संचालन रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत स्वागत गान से हुआ सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र स्काउट के प्रतीक चिन्ह मोमेंटो देकर सम्मति किया गया। अपने संबोधन में विशाल कुमार ने कहा कि चिंतन दिवस के चिंतन का तात्पर्य प्रकृति और ईश्वर के प्रति चिंतन से है। जब हम प्रकृति और ईश्वर की चिंतन करते हैं तो सहज ही प्रकृति के लिए चिंतन का भाव जागृत होता है प्रकृति के प्रति संरक्षण का भाव जागृत होता है और जो हम ईश्वर का चिंतन करते हैं तो हमारे मन में सहज ही विश्व संरक्षण और मानव सेवा का भाव जागृत होता है।
सही मायने में यही चिंतन लॉर्ड वेडन पावेल के प्रति सच्ची श्रद्धा होती हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिव कुमार जी पूर्व प्राचार्य प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, राजेश मांझवेकर जी कैडेट को अपने कविता के रचना से मंत्र मुग्ध किया। पत्रकार मनमोहन कृष्ण जी ने सभी स्काउटर को जीवन के उद्देश्यों को बताया। स्काउट मास्टर संतोष कुमार वर्मा शारीरिक शिक्षक इंटर विद्यालय आतीं सभी बच्चों को बताया हमे अपने जीवन में हमेशा अनुशासन में रहकर अपनी मंजिल को आसानी से पा सके।
गुरुकुल के डायरेक्टर बिपिन कुमार,फिल्म अभिनेता राहुल वर्मा ने मौके पर संतु कुमार को जिला सचिव हिमालय उड बैज का स्कार्फ प्रदान किया और बताया कि नवादा जिला स्काउट और गाइड को शिखर तक पहुंचाने का जिम्मेदारी आपके कंधे पर है। इसका भविष्य आप हो। राजीव कुमार स्काउट मास्टर को हिमालय उड बैज का स्कार्फ प्रदान किया गया, राष्ट्रीय नेशनल जंबूरी लखनऊ और छत्तीस गढ़ का प्रमाण पत्र बांटा गया। गाइड कैप्टन ममता कुमारी, सुमन कुमारी वर्मा, हरियाली कुमारी लाडली कुमारी,सौरव गिरी,मुरली धर,राजीव कुमार,विशाल ,रिशु, अंजना जिया आदि लोग शामिल थे।
भईया जी की रिपोर्ट